राज चौहान (हरदोई)-

● सपा जिलाध्यक्ष द्वारा कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सका, फ़ोन पर टालमटोल करते रहे
हरदोई : जिले के सपा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा जीतू द्वारा व्हाट्सएप् पर एक युवती के साथ हुई अश्लील चैट के स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। वायरल हुए स्क्रीनशॉट में सपाजिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू ने एक युवती से अश्लील बात करते नजर आ रहे हैं। जब इस विषय में उन्हें कॉल किया गया तो उन्होंने इस मामले को करीब 8 महीने पुराना बताया और कहा कि किसी मीटिंग के दौरान उनका मोबाइल किसी व्यक्ति ने लेकर उससे छेड़खानी कर दी।

उन्होंने बताया कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से किसी व्यक्ति ने इस प्रकार की अश्लील चैट उनके मोबाइल से की और यह साजिश रची। मुझे ब्लैकमेल किया गया, जिसके ऑडियो क्लिप उनके पास मौजूद हैं।

ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराने व ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति की जानकारी देने में वे असमर्थ रहे। बहरहाल, वायरल हुई इस चैट के विषय पर सपा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा जीतू कोई भी स्पष्ट जबाव देने से बचते नजर आए और वे टालमटोल करते नजर आए।

सूत्रों के मुताबिक, सपा के नुमाइंदों ने ही त्रिस्तरीय चुनावों में पैसे लेकर विभिन्न सीटों में हेराफेरी की और अपने चहेतों को कई सीटें दिलवाए। इसके अलावा भी हरदोई की सपा पार्टी में आये दिन आंतिरक रूप से गुटबाजी की बात सामने आती रहती है। कई बार सपा के अन्य पदाधिकारियों के साथ तनातनी की बातें भी सामने आती रही हैं। बता दें कि वायरल स्क्रीनशॉट में सपा जिलाध्यक्ष द्वारा युवती से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही गयी है। सूत्रों की माने तो जल्द ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा हरदोई जिलाध्यक्ष का चेहरा बदल सकते हैं। गुप्त सूत्रों के अनुसार, सपा जिलाध्यक्ष जीतू पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का भी लांच्छन लग चुका है।