धूम धाम से निकाली गयी मूर्तियों की शोभायात्रा

रामू बाजपेयी

पाली(हरदोई)-
शुक्रवार को पाली नगर के सराय सैफ मोहल्ले में स्थित काली मंदिर पर चल रहे शतचण्डी महायज्ञ व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में मूर्तियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा काली मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मंदिरों से होती हुई पुनः काली मंदिर पर पहुंची।

यात्रा के दौरान भक्त दुर्गा देवी की भक्ति में मग्न होकर अपना सब कुछ भूल कर माता रानी के प्रति पूर्णतः समर्पित नजर आए।

यात्रा में नगर के सैकड़ो भक्तो ने भाग लिया और भजनों की धुन पर जम कर ठुमके लगाए।

बही दूसरी तरफ नैमिषारण्य से आये हुए आचार्य राजेश कुमार त्रिपाठी ने बहां पर उपस्थित सभी लोगो को शोभायात्रा के बारे में विस्तार से समझाया। शोभायात्रा में शामिल होने से मिलने बाले पुण्य को बताते हुए उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में शामिल होने बाले लोगो का जीवन हमेशा शोभनीय रहता है व उन्हें किसी प्रकार का दुख का सामना नही करना पड़ता।