लू लगने से दो दिन में मर गए 8 राष्ट्रीय पक्षी मोर

वन विभाग कह रहा लू लगने से हुईं मौतें, पर लू से बचाने के लिए नहीं किये कोई उपाय

हरदोई की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुनौआ में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौतों का सिलसिला जारी है दो दिन में संदिग्ध हालात में 8 मोरों की मौत हो चुकी है घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।वन विभाग ने मोरों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
सुनौआ गांव में पहले दिन चार राष्ट्रीय पक्षियों की मौत हो गई थी। वहीं तीन और राष्ट्रीय पक्षियों की मौत हो गई। उनके शवों को देखकर गांव निवासी प्रदीप ने इसकी सूचना वन दरोगा को दी थी।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इसकी सूचना फोन द्वारा वन दरोगा को दे दी थी।वन विभाग के अधिकारी कह रहे है कि तापमान अधिक है इसलिए मोर मर रहे हैं लेकिन वन विभाग नें इसकी निगरानी या इनकी रक्षा के लिए कोई कदम अभी तक नहीं उठाया। जबकि दो दिन में आठ मोर मर चुके हैं।जिला वन अधिकारी हरदोई राकेश चंद्रा का कहना है कि मरे सभी मोरों का पोस्टमाटर्म कर उन्हें दफना दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार इनकी मौत लू लगने के कारण हुई।