28 नवम्बर को पाली थाना क्षेत्र के ग्राम ज्यूरा में पेड़ से लटकते मिले आईटीआई के छात्र के शव के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताविक पकड़े गए व्यक्ति के उकसाबे पर छात्र ने मौत को गले लगाया। मृतका की माँ ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी। जिसमे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था।
बताते चले कि पाली थाना क्षेत्र के ग्राम ज्यूरा निवासी आईटीआई छात्र संजेश (19) पुत्र मानसिंह का शव गावँ के ही पास खेत मे पेड़ से लटकता मिला था। उस समय मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या करने की बात कही जा रही थी। उसी आधार पर चाचा प्रेम सिंह की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम भी कराया था। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई थी। मृतका की माँ बिटौली देवी पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए गावँ के ही चार लोगों व जिला फरुखवाद के एक व्यक्ति सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।कप्तान के निर्देश पर पाली पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी थी। पाली एसओ रन्धा सिंह ने बताया है कि जांच के आधार पर गावँ के सुरेंद्र सिंह पुत्र रामसिंह द्वारा मानसिक रूप से परेशान करने की बजह से संजेश ने आत्महत्या की। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।