कछौना हरदोई थाना क्षेत्र पंचायत ज्ञानपुर के गांव उप गांव जब्बर खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को कोटा चयन हेतु बैठक बुलाई गई थी जिसमें एडीओ पंचायत दीपक श्रीवास्तव को नोडल प्रभारी बनाया गया था लेकिन श्रीवास्तव की हठधर्मिता के चलते बैठक में न जाने पर सहायक विकास अधिकारी कॉपरेटिव छेदी लाल रावत को नोडल अधिकारी बनाकर भेजा गया कोटा चयन प्रक्रिया होते समय मतदाताओं की गिनती करते समय कतारों में बैठे फर्जी वोटरों की पहचान होने पर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी कहासुनी से हाथापाई की नौबत आई इसी बीच परिसर में पड़ी कुर्सियों को किसी ने पटक दिया जिससे दो कुर्सी टूटी तथा एक पक्ष ने अभिलेख फाड़ कर फेंक दिए और चलते बने कोटा पाने के लिये आशीष कुमारि व विनीत कुमार आमने सामने दावेदार थे उक्त मामले की शिकायत ग्राम प्रधान कौशल किशोर दीक्षित ने स्थानीय थाने पर दी जिसमें सत्य प्रकाश, विजय प्रकाश , राजेंद्र, जनार्दन शुक्ल, पंकज शुक्ला, श्याम शुक्ला सहित डेढ़ दर्जन लोगों को आरोपित कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है उक्त प्रकरण के बाबत कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालनाआदि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है खास बात यह है कि खंड विकास अधिकारी के निर्देशों को सहायक विकास अधिकारी ठेंगा दिखाते हुए बैठक में ना जाना बैठकमें चर्चा का विषय बना रहा तथा यह भी चर्चा का विषय है कि कोटा चयन में विकासखंड की ओर से 5 लोगों की टीम बनाकर ग्राम पंचायत अधिकारियों को भेजा गया था लेकिन किसी भी विभागीय कर्मचारी अथवा अधिकारी की तरफ से मुकदमा दर्ज न किया जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है उक्त के बाबत खंड विकास अधिकारी पी, एन यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी हुई है तथा ग्राम प्रधान ने बैठक में बाधा डालने वालों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है ।
Related Articles
मोदी सरकार का झूठ और जुमला जनता बर्दाश्त नहीं करेगी :- डॉ. राजीव सिंह लोधी
January 16, 2019
0
मतदाओं को गांव-गांव तक जागरूक करने की आवश्यकता है:- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
September 9, 2018
0
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डीएम ने निकाली स्कूटी रैली
November 16, 2017
0