पुणे में विभिन्‍न मतदाता जागरूकता गतिविधियों के जरिए राष्‍ट्र व्‍यापी विशेष सार पुनरीक्षण – एसएसआर – 2023 की शुरूआत

निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्‍त अनूप चंद्र पाण्‍डेय ने आज पुणे में विभिन्‍न मतदाता जागरूकता गतिविधियों के जरिए राष्‍ट्र व्‍यापी विशेष सार पुनरीक्षण – एसएसआर – 2023 की शुरूआत की।
  श्री राजीव कुमार ने शहरी क्षेत्रों में सभी मतदाताओं और सभी युवाओं से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आगे आने को कहा है। उन्‍होंने सभी से पंजीकरण कराने और वोट देने का आग्रह किया है। उन्‍होंने हिंजेवाड़ी क्षेत्र में विभिन्‍न औद्योगिक संगठनों में स्‍थापित मतदाता जागरूकता मंचों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में यह बात कही।
  मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने कहा कि संविधान ने सभी भारतीय नागरिकों को मतदान का अधिकार प्रदान किया है और उन्‍हें अपने मताधिकार का उपयोग करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। पुणे में शहरी जनसंख्‍या में अत्‍यधिक उदासीनता और युवा मतदाताओं की कम भागीदारी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरूकता रैली में भागीदारी की और युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
   इससे पहले पुणे में आयोजित अन्‍य कार्यक्रम में निर्वाचन आयुक्‍तों ने ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ भी बातचीत की।