उप निदेशक कृषि डा0 नन्द किशोर ने बताया है प्रधानमंत्री किसान उर्जा एवं उत्थान, महाअभियान योजना के अन्तर्गत जनपद में 2 एचपी डीसी सरफेस के 5 पम्प, एसी के 5, डीसी सबमर्सिबल के 10 व एसी के 10, 3 एचपी डीसी सबमर्सिबल के 45, एसी सबमर्सिबल, एसी सबमर्विबल के 50, 5 एचपी एसी सबमर्विबल के 30, 7.5 एचपी एसी सबमर्विबल 5 तथा 10 एचपी के 2 एसी सबमर्सिबल पम्प स्थापित किये जायेगें।
उन्होने कहा है कि इच्छुक किसान सोलर पम्प हेतु विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.com पर 01 जुलाई 2022 की सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करें, योजना में पात्र कृषकों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा और चयनित किसान द्वारा कृषक अंश की 40 प्रतिशत धनराशि 07 दिन के अन्दर इण्डियन बैंक शाखा में जमा करना होगी तथा अधिक जानकारी के लिए किसान भाई उप कृषि निदेशक कार्यालय बिलग्राम चुंगी पर सम्पर्क करें।