जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण जनपद बदायूँ अव्वल

जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के परिप्रेक्ष्य में शासन द्वारा किये गये मूल्यांकन में जनपद बदायूँ ने पुलिस विभाग में पूरे उत्तर प्रदेश में माह जुलाई 2019 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया ।

मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने हेतु माह जुलाई 2019 का मूल्यांकन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया । जिसमें जनपद बदायूँ के पुलिस विभाग द्वारा माह जुलाई में जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण में निम्नवत अंक प्राप्त किये गये जिसका विवरण इस प्रकार हैं माह जुलाई 2019 में शासन स्तर से कुल 330 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसके निस्तारण हेतु अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुये, तथा डिफाल्टर सन्दर्भो में मुख्यमंत्री सन्दर्भ में पूरे उत्तर प्रदेश के डिफाल्टरो का औसत 8 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य, इसी प्रकार ऑनलाइन डिफाल्टर सन्दर्भो का औसत 60 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक डिफाल्टर सन्दर्भो का औसत 114 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य, जनसेवा केन्द्र/लोकवाणी, पी0जी0पोर्टल डिफाल्टर सन्दर्भो का औसत 08 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य, सम्पूर्ण समाधान दिवस डिफाल्टरो का औसत 06 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य रहा ।

चूँकि जनपद बदायूँ को माह जुलाई में जो भी डिफाल्टर सन्दर्भ प्राप्त हुये उनका त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया । जिससे जनपद बदायूँ को डिफाल्टर सन्दर्भो में 50 अंक में से 50 अंक प्राप्त हुये । C श्रेणी सन्दर्भ में पूरे प्रदेश में कुल C श्रेणीकृत सन्दर्भो के सापेक्ष कुल C- श्रेणी सन्दर्भो का औसत 191.61 तथा कुल श्रेणीकृत सन्दर्भ 104 रहा तथा जनपद बदायूँ को जो भी C श्रेणी शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उसका गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध निस्तारण किया गया । जिसमें अधिकतम 15 अंक में से 15 अंक प्राप्त हुये, श्रेणीकरण मासिक लक्ष्य 40 का था जिसके परिपेक्ष्य में 162 सन्दर्भ को श्रेणीकरण किया गया जिसमे अधिकतम 05 अक में से 05 अंक प्राप्त हुये। एसएसपी कार्यालय (जनता दर्शन) फीडिग मानक 213 नियत किया गया जिसके परिपेक्ष्य में 555 सन्दर्भो को फीड किये गये जिससे अधिकतम अंक 10 प्राप्त हुये। इस प्रकार जनपद बदायूँ ने अधिकतम 90 अंक में से 90 अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश के 75 जिलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

माह जुलाई 2019 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने के परिपेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री विनय कुमार द्विवेदी व प्रभारी आईजीआरएस श्री राकेश सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। आईजीआरएस प्रकोष्ठ के कर्मचारी कम्प्यूटर ऑपरेटर गौरव कुमार, का0 विकास कुमार,का0 सतेन्द्र कुमार की प्रशंसा करते हुये नकद धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया