गड्डा मुक्त सड़कों का ब्यौरा दो दिन में उपलब्ध करायेंः- जिलाधिकारी

             कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित देर सायं गड्डा मुक्त सड़कों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो सड़कें गड्डा मुक्त होने से रह गई हैं और जो क्षतिग्रस्त हैं उनका संपूर्ण ब्यौरा 02 दिन में उपलब्ध करायें।
            उन्होने अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड अजय वर्मा से कहा कि सभी डिविजनों के अधिकारियों के साथ बैठक कर गड्डा मुक्त सड़कों के संबन्ध में पूर्ण जानकारी हासिल करते हुये शीघ्र गड्डा मुक्त सड़कों का कार्य प्रारम्भ करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि गड्डा मुक्त सड़क कार्य सरकार की प्राथमिकता है इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी प्रथम मन्नीलाल, आरईएस, पीएमजीएसवाई आदि मौजूद रहे।