राज्य पोषण मिशन समिति की बैठक संपन्न

               राज्य पोषण मिशन समिति की बैठक कल देर सायं जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने समिति के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह गोद लिये गांवों का नियमित भ्रमण करें तथा गांव के कुपोषित व अति कुपोषित के संबन्ध में जांच करें और आख्या भी प्रेषित करें।
             जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को मंजूलता वर्मा को निर्देश दिये कि समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित खोले जायें और कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का बजन लेने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच की जाये तथा निर्धारित तिथियों पर बच्चों के साथ-साथ गर्भवती माताओं को भी पुष्टाहार वितरित किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि सभी सीडीपीओ अपने कार्यालयों में प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक बैठकर क्षेत्रीय लोगों की समस्यायें सुनेंगें और इसके उपरान्त अपने क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण कर लोगों से स्वास्थ्य की जांच व पुष्टहार वितरण की जानकारी लेगें व आख्या भी प्रेषित करेंगे। बैठक में सभी नोडल अधिकारी व सीडीपीओ मौजूद रहे।