कौशाम्बी। जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश सचिव ने सोमवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह सहित कई अधिकारियों को सम्मान-पत्र देकर उनके द्वारा किये गये प्रशासनिक कार्यों की सराहना की।

बता दें कि जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश सचिव राजिक, जिलाध्यक्ष कौशाम्बी कमलेश चन्द्र शर्मा, जिला सचिव कौशाम्बी राजकुमार, प्रयागराज के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर केशरवानी, क्षेत्रीय प्रभारी अमन विश्वकर्मा, उमेश चन्द्र केशरवानी, सतीश चन्द्र केशरवानी ने जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह सहित कई अधिकारियों को सम्मान-पत्र देकर उनके द्वारा किये गये प्रशासनिक कार्यों की सराहना की और उनसे पत्रकारो के हितों की रक्षा किये जाने की मांग भी की। अधिकारियों ने जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल में पत्रकारों के हितों की हर हाल में रक्षा की जायेगी।
कौशांबी ब्यूरो