भुक्तभोगी ने विपक्षियों के आतंक से भयभीत हो परिवार की सुरक्षा के लिए एसपी कौशाम्बी से लगाई गुहार

कौशाम्बी : यूपी के कौशाम्बी जिले की सैनी कोतवाली के गरई गाँव में महेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय सुखराम की सेहन भूमि पर कब्ज़ा करने की नियत से पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी धर्मपाल पुत्र ब्रजलाल व उनके लड़के भुक्तभोगी परिवार वालों से कई बार मार पीट कर चुके हैं। जिससे भुक्तभोगी महेंद्र ने घटना की सूचना सैनी थाना में दी। विपक्षियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ।

भुक्तभोगी के परिवार की एक महिला सोमवती पत्नी रामनरेश गर्भवती थी । सोमवती के पति रामनरेश घटना की सूचना सैनी थाने में दिया और डाक्टरी मुआयना कराया । लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुयी।जिसमें दो विडियो दो से तीन महीने पुराने भी हैं। जिसमें विपक्षीगण महेंद्र के घर के सामने नीव खोदने लगे और जिसमें महेंद्र व उनके और उनके ममेरे भाइयों को बेरहमी से मारा पीटा। पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट सं 320 /20 अंतर्गत धारा 323 ,504 ,506 आई पी सी में मुकदमा दर्ज कर कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं । भुक्तभोगी का परिवार विपक्षियों के आतंक से परेशान घरों में कैद हो गया हैं। भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से 27/07/2020 को परिवार की सुरक्षा के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट