पाली नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कल

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)-2 जुलाई सुबह 11 बजे नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ‘नीरज’ बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहेंगे।

आपको बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शिवम तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा के मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई है जिमसें मण्डल के अंतर्गत आने बाले सभी पदाधिकारी,सेक्टर संयोजक सहित मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ‘नीरज’ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।