हरदोई : बढ़ती शीत लहर के मद्देनजर लोगो को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से डीएम अविनाश कुमार के निर्देश के क्रम में आज जनपद की सभी तहसीलों में बस स्टैंड विभिन्न चौराहा आदि में अलाव जलाए गए । साथ ही रात में ठंड से बचाव के लिए दूर दराज से आए लोगों के रुकने के लिए रैन बसेरा सही से बने है कि नहीं इसको देखा गया ।
इसी क्रम में सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों द्वारा भ्रमण किया गया तथा साथ ही कंबल वितरण भी किया गया । ज्ञात हो कि एकाएक मौसम में तब्दीली आने से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है और ऐसे में निराश्रितों व राहगीरों के लिये अलाव व रैन बसेरा अपरिहार्य हो जाता है । जिलाधिकारी के इस त्वरित कार्य की चारों ओर सराहना की जा रही है ।