कौशांबी। गलन भरी ठंड के बीच बाहर निकलने वाले लोग सड़कों पर ठिठुर रहे थे। बाइक व साइकिल से सफर तय करने वालों के शरीर को फिजा में चल रही सर्द हवा छू रही थी। हालांकि सर्द हवा व गलन भरी ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों से अपने को ढके रहे।
नगर पंचायत अजुहा, नगर पंचायत सिराथू, नगर निगम भरवारी, मंझनपुर मुख्यालय में प्रमुख चौराहे यदा कदा ही अलाव जलते नजर आए। राहगीरों ने नगर पंचायत प्रशासन से भीषण ठंड से बचने के लिए प्रत्येक चौराहों पर अलाव जलवाने की मांग की है।