सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने में अपना सहयोग करेंगे – पुलकित खरे

कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं को तहसील, ब्लाक, स्वास्थ्य केन्द्र, बैंक, नर्सरी, शुगर मिल, औद्योगिक संस्थान, नगर पालिका एवं पंचायत उद्योग विभाग के भ्रमण कराये जायेगेंः- जिलाधिकारी

                    जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण की एक नई पहल के सम्बन्ध में बताया कि सभी बालिकाओं को उनके निकटतम विभाग जैसे तहसील, ब्लाक, स्वास्थ्य केन्द्र, बैंक, नर्सरी, शुगर मिल, औद्योगिक संस्थान, नगर पालिका एवं पंचायत उद्योग आदि के प्रत्येक 15 दिन पर एक बार भ्रमण कराने के निर्देश सभी वार्डन को दिये गये है तथा यह भी निर्देश दिये गये है कि उक्त विभागों में भ्रमण से पहले सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से भी सम्पर्क स्थापित कर लेें ताकि संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष मौजूद रह कर अपनी विभागीय गतिविधियों को बालिकाओं को विस्तार से बता सके तथा वार्डन एवं विभाग मिलकर बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण रोस्टर तैयार करेगें।
                       जिलाधिकारी ने बताया कि एक और नई पहल के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों एवं प्राईवेट संस्थाओं के मध्य बेसिक शिक्षा के सुधार के दृष्टिगत समन्वय स्थापित करने हेतु संस्था के प्रधानाध्यापकों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों, परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी प्राईवेट संस्था को अपने विकास खण्ड के एक परिषदीय विद्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को एक दूसरे के विद्यालयों में भ्रमण कार्यक्रम कर दोनों विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था के समस्त पहलू से अवगत कराये तथा प्राईवेट संस्थायें अपने विद्यालय के कुछ संसाधन जैसे टीएलएम आदि को परिषदीय विद्यालयों को यथा समय उपलब्ध कराये।
                       उन्होंने बताया कि इस नई पहल से भ्रमण कर निजी स्कूलों द्वारा सरकारी स्कूलों में अवस्थापना की सुविधाओं के अलावा शैक्षणिक पद्धति, खेलकूद व अन्य गतिविधियों के प्रशिक्षण के साथ नवीन तकनीक से बच्चों के बौद्विक स्तर में वृद्धि हेतु सहयोग किया जायेगा और निजी स्कूलों के शिक्षक रोटेशन के आधार पर सरकारी स्कूलों में जायेंगे व सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने में अपना सहयोग करेंगे।