अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच घर हुए स्वाहा 

               अतरौली- थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम गडरिया खेडा मजरा बंगालपुर मे शनिवार की दोपहर मे अज्ञात कारणों से आग लग गयी जिसमे पांच घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गयी । प्रधान पति उदन की सूचना पर अग्नि शमन वाहन  एक घन्टे बाद पहुचकर आग पर काबू पाया जा सका।
               मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर ग्राम गडरियाखेडा निवासी सियाराम यादव घर मे ताला लगाकर खेत मे काम करने गया था तभी उसके दरवाजे पर रखा छप्पर व भूसा मे अचानक आग लग गयी देखते ही देखते आग ने पांच घरों को चपेट मे ले लिया।बताया जाता है सियाराम, चन्द्रमोहन शुक्ल, जोगराम की सम्पूर्ण गृहस्थी जलकर खाक हो गयी तीनो लोगो के घर मे एक पहर रोटी खाने को अनाज नही रहा। और रघुनन्दन,केशन के घर का सामान  जलकर खाक हो गया। आग मे भूसा , चारपाई, रजाई, बर्तन, बिजली  मीटर, अनाज, कुर्सी, जीन पाइप, सौर ऊर्जा प्लेट सहित आदि सामान जलकर खाक हो गया है । लेखपाल जितेन्द्र ने बताया कि लगभग पांच घरों मे दो लाख रूपये की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान ऊषा कनौजिया ने बताया कि अग्नि पीडितों के परिवार को भोजन, बिस्तर , कपड़ा की व्यवस्था कर रही हूँ  और प्रशासन से मुआवजा दिलाऊंगी। अग्निशमन वाहन के कर्मियों व ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर डेढ़ घन्टें में आग पर काबू पा लिया । उपजिलाधिकरी सन्डीला उदयभान सिंह ने बताया कि लेखपाल को भेजा गया है और उसकी रिपोर्ट पर अग्नि पीडितों को मुआवजा दिया जायेगा।