अधिकारी 09 बजे से 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे -जिलाधिकारी

            जिलाधिकारी पुलकित खरे ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वान्ह 09 बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होने कहा है कि भविष्य में यदि किसी अधिकारी की अनुपस्थिति की शिकायत प्राप्त होती है तो यह माना जायेगा कि उस अधिकारी द्वारा मा0मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का परिपालन नही किया जा रहा है। श्री खरे ने सभी अधिकारियों को अगाह करते हुये कहा है कि जो भी अधिकारी कार्यालय से अनुपस्थित पाया जायेगें उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।