23 अगस्त देर सायं विक्टोरिया हाॅल में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में हरदोई क्लब की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने हरदोई क्लब के सदस्यों के सदस्यता शुल्क, सदस्यों का मेम्बरशिप आईडी कार्ड आदि पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस समय हरदोई क्लब में 164 सदस्य है। उन्होने सदस्या शुल्क के विषय में बात करते हुए कहा कि सदस्यता शुल्क बहुत कम है इसे बढ़ाया जाये ताकि क्लब से सम्बन्धित खर्चो को पूरा किया जा सके। इसके लिए पुराने एवं आने वाले नये सदस्यों पर लागू किया जायेगा। इसके साथ ही प्रत्येक सदस्य का आईडी कार्ड होगा जिसको देखने के उपरान्त ही सदस्य को प्रवेश दिया जायेगा। यदि कोई नया सदस्य सदस्यता ग्रहण करता है तो उसको प्रारूप 1 भरना होगा, इसके उपरान्त उसका पुलिस वेरीफिकेशन कराया जायेगा तत्पश्चात उसे सदस्यता दी जायेगी। यदि कोई सदस्य तीन माह तक सदस्यता शुल्क नही जमा करता है तो उसे 15 दिन के अन्दर शुल्क जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जायेगा, न जमा करने पर उसकी सदस्यता खत्म की जायेगी। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव सहित हरदोई क्लब के सदस्यगण उपस्थित रहे।