औरैया में कक्षा 9 की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है । मामला दिबियापुर थाना के रामगढ़ इलाके का है । मामले में पुलिस की हीलाहवाली के चलते कल शाम तक छात्रा की FIR दर्ज नहीं हुई थी । मालूम हो कि दुराचार के मामले में छात्रा ने एक शिक्षक पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है । मामले को दबाने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है । बताया जा रहा है कि पुलिस भी लीपापोती में लगी हुई है ।