आवारा कुत्ते बना रहे हिरनों को शिकार, तीन दिन में चार हिरन हुए कुत्तों के शिकार

            हरदोई- सांडी थाना इलाके में आवारा कुत्ते जंगल मे रह रहे हिरनों को अपना शिकार बना रहे है। आवारा कुत्तों के हमले में दो मौत के आगोश में समा चुके है जबकि दो घायल है जिनका वन विभाग इलाज करा रहा है।
          सांडी थाना क्षेत्र का कुछ इलाका वन रेंज के तहत आच्छादित है और प्रदेश का बड़ा पक्षी विहार भी है। यहां सर्दियों के सीजन में करीब 45 देशों के साइबेरियन पक्षी आते हैं। इसी जंगली इलाके में कई प्रकार के जंगली जानवर भी रहते है जिनमे हिरन भी शामिल है। यहां अब बरसात के मौसम में आवारा कुत्ते हिरनों के लिए आफत बन गए हैं और लगातार हिरनों पर हमले कर रहे है।
          इस इलाके में तीन दिन में कुत्तों ने चार हिरनों को अपना शिकार बनाया है । जिनमे दो हिरनों की मौत हो गयी वहीं दो हिरनों को इलाज के लिए वन विभाग ने कब्जे में लिया है और उनका इलाज करा है। हिरनों के ऊपर कुत्तों ने सैतियापुर, वीरम, छीटेपुर व खेरवा अमजदपुर में हमला किया है। इस सम्बन्ध में डीएफओ राकेश चन्द्रा ने बताया कि इस घायल हिरनों का इलाज कराया जा रहा है जबकि जो दो मृत मिले हैं उनका नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया है ।