हरपालपुर (हरदोई)- थाना क्षेत्र के चटकापुर गांव में शिकारियों के द्वारा दो राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने का मामला सामने आया है। हालांकि मामले में दो युवकों पर वन विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मोरों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के चटकापुर गांव में सोमवार की दोपहर सवायजपुर निवासी मोहित और अंकित ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करके उसे मार डाला था। राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया तो मामले की सूचना वन विभाग व पुलिस को हुई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहित को हिरासत में ले लिया था जिसके बाद मंगलवार को सांडी रेंज के वनरक्षक उपेंद्र की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राष्ट्रीय पक्षी मोर का पोस्टमार्टम कराया गया है।