क्षेत्रीय विधायक को युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों ने लड्डुओं से तौला। बिलग्राम – मल्लावां के बीजेपी विधायक आशीष सिंह “आशू” को युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता व जनपद में पार्टी के सबसे युवा व तेजतर्रार छवि को देखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया। समर्थकों ने विधायक को लड्डुओं से तौला । कन्नौज बाईपास पर कौशलेंद्र सिंह गुड्डा, सुपिन शुक्ला, राजीव दीक्षित प्रधान सदरियापुर सुरेश यादव प्रधान ककराखेड़ा, रामराज प्रधान बेहटा व प्रीतेश दीक्षित द्वारा एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें श्री सिंह को माल्यार्पण करते हुए जश्न मनाया गया।
विधायक के करीबी बेहटा ग्राम निवासी नीरज सिंह के नेतृत्व में चौराहा बस स्टैंड पर दुकान के सामने किया गया। जिसमें आशू को फलों से तौलते हुए युवा बेहद खुश दिखे। जिसमें अनिल तिवारी चच्चू आदि कई लोग शामिल हुए। वहीं कानपुर रोड पर वीरेंद्र कुशवाहा, खुशीराम यादव, अनिल राठौर, नीरज गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता उर्फ टिल्लू सहित कई लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया।
इन कार्यक्रमों में विधायक व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने अपने समर्थकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके व पार्टी के कार्यकाल में युवा पीढ़ी को तवज्जो दी गई है। जो क्षेत्रीय जनता का प्यार उन्हें मिला है वह कभी भी कम नहीं होने देंगे। युवाओं के लिये सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए लोगों से आम जनता के बीच चल रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराने की अपील भी की।
हरदोई के रसखान प्रेक्षागृह में विधायक आशीष सिंह के करीबी व मित्रों की ओर से उनके सम्मान में भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा नेता रवीश कुमार टिंकू, डॉ. आनन्द, गौसगंज लालाराम इंडेन गैस एजेंसी के मोहित सिंह, नव ज्योति आई क्लीनिक के प्रत्यूष सिंह, एस.एस. मोटर्स के श्याम सिंह, गगन सिंह आदि अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मौजूद रहे ।