बिलग्राम सीएचसी में विभागीय अनदेखी के चलते मरीजों और तीमारदारों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । निकास पर टूटे पत्थर हों या बिजली विभाग के खुले तार दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं को बढ़ा रहे हैं । मुख्य द्वार पर सड़क पर लगे पत्थर टूट गए हैं । जिससे मरीजों के पैरों में आये दिन मोच आ जाती है और दूसरी ओर बिजली के खम्भे के खुले तार एक बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं । कई बार खबर चलने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारियों के सिर में जूं तक नहीं रेंगी और नगर पालिका के कर्मचारी भी इस टूटे पड़े पत्थर की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं । सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि टूटे पत्थर की कई बार शिकायत नगर पालिका में कर चुका हूँ फिर भी कोई जिम्मेदार कर्मचारी इसे सही करने नहीं आया ।
*रिपोर्ट नफ़ीस अहमद*
*सैफ अली जाफरी*
*सहयोगी। शब्बीर अहमद बिलग्राम💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐*