हरदोई- राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हनुमान को दलित बता कर विवादों में घिर गए हैं।हरदोई में सवर्ण चेतना मंच के पदाधिकारियों अधिवक्ताओं ने मंदिर में हवन किया और कहाकि राजनीति में इस तरह भगवान को घसीटना ठीक नही क्योंकि भगवान एक जाति वर्ग के नही बल्कि पूरे संसार के स्वामी है।
शहर के नुमाइश चौराहा स्थित मंदिर में सवर्ण चेतना मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता आदर्श दीपक मिश्रा के नेतृत्व में मंदिर में हवन पूजन किया गया और सीएम योगी के द्वारा की गई टिप्पणी से नाराजगी जताई गई।इस दौरान आदर्श दीपक मिश्रा ने कहाकि देवी-देवताओं की जाति और धर्म न ढूंढ़ें। हमारे लिए वे आस्था का विषय हैं आपके लिए हो सकता है राजनीति का विषय हो।
बतादें की राजस्थान के अलवर के मालाखेड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सभा में बजरंगबली को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित कहा।आदर्श ने कहाकि ईश्वर का धर्म और जाति ढूंढ़ निकालने की नई परिपाटी खतरनाक है। हमने तो कभी नहीं सुना कि हनुमानजी दलित थे या महिषासुर दलित था। वैदिक काल में न तो धर्म थे न जाति।कहाकि भगवान जाती के नही बल्कि पूरे संसार के है ऐसे में ऐसे बयान निंदनीय है।