उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद की कोतवाली गजरोला क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गयी है।
बताते चलें कि जनपद अमरोहा की गजरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियापुर गांव को जाने वाले रास्ते पर गांव के निकट मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने वालों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन बुजुर्ग के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने बुजुर्ग के शव के कब्जे में ले लिया और शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखबा दिया ह।