सण्डीला के ग्राम बराही में मेन रास्ते पर लगा हुआ बिजली का टूटा खम्बा आज 6 दिन से झूम रहा है । कोई कह नहीं सकता कि यह कब गिर कर किस की मौत का सबब बन जाए । विभाग की मक्कारी तो देखिए जिस दिन से खम्बा टूटा है उसी दिन से विभाग के कर्मचारियों को मालूम है ।
आप को बताते चलें सिर्फ यही विभाग की कारगुजारियाँ खत्म नहीं होती हैं । आज से 3 दिन पहले बरकत अली के घर के बीच से निकला हुआ बिजली का तार अचानक जोड़ से खुल गया और बिजली आती रही । जब अतरौली पावर हाउस पर खबर दी गई तो जवाब मिला कि इस वक़्त रात की वजह से कोई नहीं आ पाएगा । विभाग की ओर से कहा गया कि किसी तरह बांस के सहारे तार को किनारे कर दो, सुबह 9 बजे तक सही करा दिया जाएगा । हैरत की बात ये है कि अतरौली पावर हाउस के सभी कर्मचारियों को सारी खबर मालूम होते हुए भी आज तक कोई अधिकारी नहीं पहुँचा है ।