निजीकरण के विरोध में विद्युत विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर

           योगी सरकार के खिलाफ विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने  हड़ताल कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद धरना प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
        बता दें कि विद्युत विभाग में सरकार के द्वारा निजीकरण करे जाने के निर्णय को लेकर हरदोई जनपद के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के बाहर बैठकर कर्मचारियों और अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निजीकरण का विरोध किया। कर्मचारियों ने कहा कि ये सरकार की तानाशाही है। कहा कि अगर सरकार बात नही मानेगी तो ये हड़ताल अनिश्चित काल के लिए शुरू हो जाएगी।