आंधी, पानी व पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त

प्रेम द्विवेदी:

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघौली कस्बा व अन्य जगहों पर बीते 2 दिनों से लगातार आंधी पानी से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है । जिससे क्षेत्र में लगभग सभी गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है ।

बघौली कस्बा में बने पावर हाउस से सैकड़ों गांव को बिजली सप्लाई होती है जिसमें विक्टोरिया गंज फीडर की लाइन सबसे ज्यादा लंबी है, इसके अंतर्गत लगभग 40 50 गांवों को बिजली सप्लाई होती है । लेकिन बीते 2 दिनों से लगातार आंधी और पानी आने व जगह जगह विद्युत लाइन पर पेड़ पलटने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बिल्कुल ठप हो गई ।बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा काफी मेहनत और मशक्कत के बाद कुछ गांव को बिजली आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है । लेकिन अभी भी कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं । क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान नीभी गांव में हुआ है जहां तेज आंधी से सात बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं । जिससे गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है । रात में बिजली कर्मियों द्वारा लगातार विद्युत सप्लाई के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है । वही जेई बघौली से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि गांव में नए खंभे लगा कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।