बदायूँ पुलिस ने पेश की इंसानियत की नज़ीर, प्रसव-पीड़ा के दौरान पहुंचाया अस्पताल

बदायूँ :एक तो लॉक डाउन तो वहीं दूसरी तरफ़ हॉटस्पॉट, ऐसे में हर कोई समस्या का अंदाजा लगा सकता है जनसामान्य को रोजमर्रे की सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए पुलिस प्रशासन किस तरह से लग्न व मेहनत से कार्य कर रहे होंगे, कोरोना काल में लोगों के लिए कुछ ऐसी समस्याएं उठ खड़ी हो रही हैं जिनका समाधान तुरंत न हो तो जान पर बन आये ।

मददगार बदायूँ पुलिस

ऐसा ही मामला लॉकडाउन के चलते समस्या मोहल्ला शिवपुरम में देखने को मिला जहां एक नहीं दो-दो जान मुश्किल में आ जाती यदि बदायूँ पुलिस में तैनात कॉस्टेबल भूपेश सिंह ने मदद को हाथ आगे न बढ़ाया होता सुबह 7 से 8 बजे के बीच शिवपुरम की एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है जिसके कारण परिवार जन परेशान होकर घर से बाहर आ जाते हैं और सड़क किनारे आ गए कि कोई हमारी मदद करे,तभी अचानक सिपाही भूपेश ने उनसे इस तरह बाहर आने का कारण पूछा तो उन्होंने स्थिति बयां की और बताया मरजीना पत्नी आरिफ अलवी गर्भवती है और उसको प्रसव पीड़ा शुरु हो गयी है और ऐसे हालातों में मदद करने वाला भी कोई नहीं है । यह सुनकर सिपाही भूपेश ने पड़ोस की महिलाओं को मदद के लिए बुलाया और इसी के साथ कोतवाल ओंमकार सिंह को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल एंबुलेंस लेकर स्पॉट पर पहुंचे और महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।तो वहीं मां और बच्ची दोनों अस्पताल में स्वस्थ हैं । परिवार जनों ने दिल से पुलिस का शुक्रिया अदा किया जिनकी मदद के बिना उनके परिवार के दो सदस्यों की जिंदगी को बचा पाना बेहद मुश्किल हो जाता । वास्तव में ड्यूटी तो सब अपनी करते ही हैं लेकिन जिंदगी वह जो किसी के काम आये और इंसानियत का रूप दिखाए।