नुमाइश मैदान में 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक भव्य मेले का आयोजन किया जायेगा – नगर मजिस्ट्रेट

हरदोई- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी  की अध्यक्षता में शरद नवरात्र के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले मेले की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक करते हुए बताया कि नुमाइश मैदान में 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस मेले में पूर्व की तैयारियो से सम्बन्धित बैठक मे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरदोई को साफ सफाई एवं पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये, वही विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता को विद्युत व्यवस्था एवं अनवरत विद्युत सप्लाई देने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मेला प्रांगण में एक अतिरिक्त ट्रांसफारमर की व्यवस्था भी रखे ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय से उसका सदुपयोग किया जा सके। खनन विभाग के अधिकारियो को मेला परिसर के समतलीकरण का कार्य भार देते हुए कहा कि मेला परिसर में समतलीकरण का कार्य समय से पूर्व कराना सुनिश्चित करे। बैठक के उपरान्त अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एकता सिंह, जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सहित सम्बन्धित समस्त अधिकारियो ने स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो को उचित दिशा निर्देश दिये।