हरदोई- जिस शिक्षा के मंदिर में अध्यापक बनाये जाते है और अध्यापकों को युग निर्माता कहा जाता है उसी शिक्षा के मंदिर का एक वीडियो ऐसे पवित्र संस्थान पर काला दाग लगा गया। सोशल मीडिया पर बीएड बीटीसी कालेज के प्राचार्य का शिक्षिकाओं के साथ फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर लोग प्राचार्य और शिक्षिकाओं की करतूत पर शर्मिंदा है लेकिन शर्म उन्हें आती नहीं।
सोशल मीडिया पर एक प्राचार्य का शिक्षिकाओं के साथ फिल्मी गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है।यह वीडियो हरदोई के कोतवाली शाहाबाद इलाके के ब्रम्हानन्द महाविद्यालय आगमपुर के प्राचार्य अरविंद कनौजिया का है।बताया जा रहा है कि विद्यालय के प्रबंधक के जन्मदिन की पार्टी पर जमकर हंगामा हुआ और डीजे पर फिल्मी गीतों की धुन पर शिक्षिका शिक्षक तो थिरके ही उनके साथ ही कालेज के प्राचार्य अरविंद कनौजिया भी शिक्षिकाओं के साथ झूम कर नाचे।
इस स्कूल में बीएड और बीटीसी की क्लासें चलती है यहाँ युग निर्माताओं यानी अध्यापकों को गढ़ा जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने कॉलेज की शान को न सिर्फ गर्द में मिला दिया बल्कि ऐसी करतूतों पर वह लोग भी शर्मसार है जिन्होंने वीडियो देखा लेकिन कालेज प्राचार्य को इसमें कोई शर्म नहीं और बोले मैं अच्छा डांस कर लेता हूँ।