शाहाबाद- नगर के मोहल्ला खेड़ाबीबीजई में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्म हत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। लखीमपुर के गफ्फार नगर निवासी रामऔतार ने अपनी पुत्री रेणु की शादी 2003 में जितेन्द्र पुत्र रामवतार के साथ की थी। दोनो के तीन हर्षिता 12 हर्षित 10 व हरिवंश 8 बच्चे है। रक्षाबंधन पर महिला पति के मामा रामसरन के साथ अपने मायके गयी थी।तीसरे दिन वह अपनी ससुराल लौट आयी।बीती रात किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ।सुबह घर के एक कमरे में पंखे से लटकी महिला की लाश मिली।उधर पुत्री की मौत की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दामाद के साथ गाली गलौच करते हुए उस पर हत्या करने का आरोप लगाया।इसके बाद पुलिस ने पति को अपनी हिरासत में ले लिया है।