हरदोई- कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंथा निवासी धनपत्ता (30) पत्नी अनूप की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रैक पर शव का पड़ा देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
पति के अनुसार उनके दो बेटे कुलदीप व दीपक और एक बेटी प्रीती है। रविवार की दोपहर उनकी पत्नी खेत की ओर जा रही थी। कोडरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बार वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को ट्रैक पर पड़ा देखा और परिजनों घटना की जानकारी दी।