माधौगंज (हरदोई)- थाने में तैनात तेज तर्रार एस एस आई को पुलिस अधीक्षक ने स्वाट टीम का प्रभारी बनाया।इंस्पेक्टर सहित पुलिस कर्मियों ने फूलमाला पहनाकर उनकी भाव भीनी विदाई दी।।
थाने में तैनात एसएसआई अरविन्द यादव को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया।शनिवार को आयोजित विदाई समारोह में इंस्पेक्टर आर के शर्मा ने कहा कि श्री यादव का कार्यकाल पचास दिनों का रहा है उनके इस अल्प समय में किए गए कार्य प्रसंसनीय व सराहनीय रहे है। रुदामऊ गांव में एक बालक की हत्या के खुलासे में एस एस आई की भूमिका सराहनीय रही । सभी साथी दरोगाओं ने भाव भीनी बिदाई देकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की इस मौके पर एस आई प्रेमचंद्र,सुरेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर,दिवान भुवनेश सक्सेना,सुजय पटेल, ज्ञानेंद्र आरक्षी नीतू चौधरी, संगीता श्रीवास्तव, नीरज गंगवार दीवान सिपाही धर्मराज आदि लोग मौजूद रहे ।