हरदोई- लोनार कोतवाली के जगदीशपुर चौराहा स्थिति एक चप्पल जूतों की दुकान में लगी आग से लाखों रुपये के चप्पल जूते जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका । लेकिन शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
कोतवाली लोनार के सरैयां गाँव निवासी रमेश की शर्मा शू सेंटर नाम की जगदीशपुर चौराहे पर दुकान है। इसी दुकान में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग लगने की जानकारी काफी देर बाद आस पडोस के लोगों को हुई जब दुकान से आग लगने के बाद धुंआ उठता दिखा। मौके पर दूकान मालिक व काफी लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह से आग पर काबू पाया।रमेश के अनुसार आग लगने का कारण नहीं पता चल सका । लेकिन उनके अनुसार लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।