किसान सम्मान दिवस 23 दिसम्बर को

          उप कृषि निदेशक डा0 आशातोश कुमार मिश्र ने जनपद के समस्त किसान भाईयों एवं सम्बद्व विभाग अधिकारियों को सूचित किया है कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन के अवसर पर 23 दिसम्बर 17 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान  सम्मान दिवस का आयोजन कृषि शोध केन्द्र परिसर बिलग्राम चुंगी पर किया जायेगा ।
          श्री मिश्र ने यह भी अवगत कराया है कि दिसम्बर माह की किसान दिवस बैठक का आयोजन भी सम्मान दिवस के साथ ही कृशि शोध केन्द्र पर किया जायेगा ।