- विधानसभा के अंदर दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरी वाल द्वारा कृषि बिल की प्रतियाँ फाड़ने का किया समर्थन ।
- भागीदारी मोर्चे की चुनावी गणित बतायी ।
- अतिपिछड़ों का वोट 52 परसेंट ।
- साढ़े बाईस परसेंट एससी वोट ।
- AIMIM पार्टी के असदुद्दीन ओवैसी को बताया 18 प्रतिशत वोटों का मालिक ।
- पिछडों में यादव छोड़कर 43 प्रतिशत वोट बताते हुए कहा इसलिए राजनीतिक दल परेशान ।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आज हरदोई में अर्कवंशी समाज के लोगों की एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल पर हमला बोला । उन्होंने केजरीवाल द्वारा दिल्ली विधानसभा के अंदर कृषि बिल फाड़ने की कार्रवाई को अपना समर्थन भी दिया । वहीं उन्होंने ओवैसी को वोट कटवा बताने पर भाजपा और ममता बनर्जी की खिंचाई भी की ।
हरदोई के संडीला कस्बे में अर्कवंशी समाज के लोगों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि देश में अपना अस्तित्व खो रहीं कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसानों में भ्रम पैदा कर रही हैं । इसके जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा यह कृषि कानून ले आए हैं और कह रहे हैं कि हम किसानों का धन दुगना करेंगे ! हम भी किसान हैं, किसान को अपना अनाज बेचने की कहां रोक थी ? कभी रोक थी क्या ? यह किसानों का धन दोगुना करने का जो कानून बना रहे हैं उससे पहले इन्होंने क्या किया, किसानों का धन दुगना किया ? जो यूरिया कांग्रेस की सरकार में दो सौ रुपए में 50 किलो मिलती थी 5 किलो कम कर दिया और 45 किलो यूरिया 300 में बेच रहे हैं । यह उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रहे हैं ना कि किसानों का हित चाह रहे हैं।