किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

मंझनपुर, कौशांबी। किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का किया गया। जिसमें सदर मंझनपुर विधायक लाल बहादुर एवं सांसद विनोद सोनकर अन्य पार्टी के तमाम कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। विधायक लाल बहादुर ने उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसानों के लिए बहुत सारी लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जो किसानों के हित में जारी की गई हैं। किसान बीमा योजना सहित अन्य तमाम योजनाएं सरकार ने चलाई है। किसान को सारी सुविधाएं योजनाओं के माध्यम से मिलती रहेंगी। मंझनपुर ब्लॉक में गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट