हरदोई- ससुराल में महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला।वहीं मायके पक्ष ने महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप ससुराली जनों पर लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
टडियावां थाना के तारापुर निवासी रामदास ने अपनी पुत्री नन्ही देवी की शादी करीब 9 वर्ष पहले मझिला थाना के करीमनगर भुड़वा निवासी नीलू के साथ की थी।मृतका के भाई राजकुमार का आरोप है नीलू शराब का आदी है। शराब के नशे में आए दिन उसकी बहन को पीटता था। इसी के चलते नन्हीं देवी को पीट-पीटकर उसने मौत के घाट उतार दिया है। मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी गई है।खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। परिजनों के मुताबिक नन्हीं देवी के दो पुत्र पुत्र हैं। वहीं मौत की वजह को लेकर पुलिस तफ्तीश करने में जुटी है।