गौरव अवस्थी हत्याकांड की जाँच के लिये चार टीमें गठित

हरदोई : थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम गौराटांडा निवासी गौरव अवस्थी पुत्र शिव सागर अवस्थी उम्र करीब 36 वर्ष का शव टड़ियावां थाना क्षेत्र के ही ग्राम बरबटापुर से लगभग 1 किलोमीटर दूर आज प्रातः पाया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय हरदोई सहित अन्य अधिकारीगण व फील्ड यूनिट घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के जल्द अनावरण हेतु चार टीमों का गठन की गई हैं । सघनता से जांच जारी है।

     अब तक जांच से मृतक गौरव अवस्थी द्वारा बैंक से कल कोई धन की निकासी नहीं किया जाना व ₹102000 रुपये जमा कर घर वापस लौटते समय उनके साथ घटना घटित होने की जानकारी प्राप्त हुई है।