प्रयास संस्था की ओर से आयोजित किया गया 54 वां निःशुल्क भोजन वितरण कैम्प

बदायूं शहर के इंदिरा चौक पर प्रयास संस्था की ओर से गरीब असहाय लोगों के लिए 54 वां विशाल निःशुल्क भोजन वितरण कैम्प का आयोजन किया गया।

शहर के इंदिरा चौक पर हर रविवार को होने वाले निशुल्क भोजन वितरण में शहर के युवा समाजसेवी शिक्षक सचिन सक्सेना और उनकी पत्नी ज्योति सक्सेना द्वारा हर रविवार की तरह इस रविवार को अपने हाथों से बनाया गया । भोजन को गरीब असहाय लोगों के लिए निःशुल्क वितरण किया गया । हर रविवार को होने वाले इस निःशुल्क भोजन वितरण में वहां काफी लंबी लाइन लग जाती है और भोजन लेने के लिए रस्सियां लगा कर लाइन से सभी को भोजन उपलब्ध कराया जाता है । शिक्षक सचिन सक्सेना का कहना है कि वह अपनी सैलरी के पैसे से वह निःशुल्क सेवा करते हैं जिससे उन्हें आत्मिक शांति मिलती है । ऐसे कार्य के लिए लोगों को भी आगे आना चाहिए और ऐसे समाज कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे भूखे पेट लोगों को रोज भोजन की उपलब्धता हो सके ।