कछौना (हरदोई): महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित खंड स्तरीय गणितज्ञ खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन कार्यालय कछौना पर किया गया, जिसमें प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजित गणित की परीक्षा में सफल छात्र छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर हौसला अफजाई की गई।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार बोस ने बताया कि जीवन में नवाचार न होता तो दुनिया इतनी अच्छी व प्यारी ना होती। नौनिहालों की प्रतिभा निखारने व शैक्षिक स्तर को बेहतर करना ही नवाचार है। प्राथमिक विद्यालय बर्रा घूमन के अध्यापकों द्वारा परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया जोकि बधाई के पात्र हैं व इससे अन्य विद्यालयों के अध्यापकों को एक सीख व प्रेरणा लेनी चाहिए।
जादूगर राजू सिंह द्वारा नौनिहालों के अंदर जादू के माध्यम से तार्किक व वैज्ञानिक तरीके से चीजें देखने की भावना का संचार किया गया। आग से नहाना, हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करना, नींबू से भूत भगाना, रस्सी से बिना छुए गांठ लगाना, लोगों का मानसिक सम्मोहन आदि कार्यक्रमों से बच्चों का बेहतर शिक्षाप्रद मनोरंजन किया गया। बच्चों के अंदर चीजों को नए तरीके से समझने की सोच विकसित की। एचसीएल के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर मानवेंद्र सिंह ने चीजों को वैज्ञानिक तरीके से समझने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि हमें केवल बच्चों के लिए कार्य करना है। एचसीएल के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर भुवाल प्रजापति ने बताया कि स्कूलों में प्रबंधन समितियों को सक्रिय कर अभिभावकों से बेहतर संवाद कर शैक्षिक वातावरण बेहतर किया जाए।
इस अवसर पर एचसीएल टीम से महेंद्र जी, कमलेश जी, सिद्धार्थ जी व संकुल प्रभारी श्री राम नरेश त्रिपाठी, अनिल कुमार भदौरिया, अमित प्रकाश सिंह, तेजपाल मौर्य, लीलावती, संजय कुमार तथा अध्यापक गण में अवधेश कुमार शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, आदित्य प्रकाश त्रिवेदी ब्लॉक अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वैभव शर्मा तथा पप्पू मिश्रा सहित बच्चों ने प्रतिभाग किया। सफल छात्र पुरस्कार प्राप्त कर काफी उत्साहित व गदगद थे।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता