कौशांबी: पूरब शरीरा ग्राम पंचायत में चल रहे नाली निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया । जिससे नाली का पानी दूसरे के जमीन पर इकट्ठा हो रहा है। जिससे उनको अपने स्वयं के कार्यों मे बाधा आ रही है। पानी भर जाने की वजह से उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

DPRO के आदेश के बाद भी नाली का पूरा निर्माण नहीं किया गया और अधूरे पर ही छोड़ दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पूर्व जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत अधिकारी से निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया । जिला पंचायत अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया।
आखिर कब तक किया जाएगा नाली कार्य का पुनः निर्माण इस बात को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी कटते नज़र आ रहे हैं?
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशांबी मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट 9621680231