आकमैक सर्विसेज प्रा. लि. के निदेशक राम प्रवेश सहित 17 लोगों पर करोड़ों की ठगी का आरोप

अवनीश कुमार मिश्र- 


लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में ठगी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । विकास नगर पुलिस थाने में लिखाी गयी प्राथमिकी के अनुसार मामला कई करोड़ की ठगी का है ।

विकास नगर पुलिस क्षेत्र के बेहटा, कुर्सी रोड निवासी परशुराम मौर्य ने आकमैक सर्विसेज प्रा. लि. के निदेशक राम प्रवेश सहित 17 लोगों के खिलाफ पुलिस ने भा.द.सं. की धारा 406, 420, 504  और 506 के अंतर्गत सूचना दर्ज करायी है । इसमे कहा गया है कि आरोपी ने रियल इस्टेट, कृषि कार्य, नौकरी, काम और 6 साल में धन दोगुना करने के नाम पर 21 रिंग रोड, खुर्रम नगर स्थित आकमैक सर्विसेज प्रा. लि. में धन इंवेस्ट कराया गया । लालच में आकर परशुराम मौर्य और उनके नाते – रिश्तेदारों के साथ अन्य निवेशकों ने 1 करोड़ 40 लाख रूपए इस कम्पनी में निवेश किए । कम्पनी की ओर से बाकायदा मनी बॉण्ड भी जारी कर दिए गए । समय बीतने के बाद जब निवेशको बताए गए हिसाब से काम व अन्य सहूलियतें नहीं मिलीं तो उन्होंने कम्पनी के जिम्मेदारों से पूछतांछ करनी शुरू कर दी । पहले तो उन्हें बरगलाने का प्रयास किया गया और एकाएक कम्पनी के कार्यालय में ताला लग गया और आरोपी फरार हो गए । पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है ।