मुंह में कपड़ा ठूंस घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

अकेला पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने  -लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला 

हरदोई- लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम में घर में अकेला पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।      

किशोरी मंगलवार की शाम घर पर अकेली थी, उसकी मां शाहाबाद को गई  थी । इसी बीच गांव निवासी राहुल सिंह उसके घर में घुस गया और किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म करने लगा थोड़ी देर बाद जब उसकी मां घर पहुंची तो उसने आपत्तिजनक स्थिति में उसे पकड़ लिया लेकिन मौका पाकर वह भागने में सफल रहा। जिसके बाद वह किशोरी को लेकर थाने पहुंची और घटना की पूरी जानकारी दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया । थानाध्यक्ष अमरपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है ।