कोतवाली क्षेत्र के किन्हौटी गांव के प्रधान छत्रपाल ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार तिवारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिलाओ के साथ अश्लील हरकतें करते हैं और उनकी फोटो खींचते है । विद्यालय दोनों एक में ही हैं । इस लिए प्राथमिक विद्यालय की 7 महिलाकर्मी इनसे परेशान रहती हैं । इससे पहले इन्होंने रसोइया के साथ अश्लील हरकतें की थी, जिसकी शिकायत शिक्षा मंत्री को की गई थी । उसके बाद यह 9 माह के अवकाश पर चला गया था । उसके बाद दुबारा कार्यभार इसी विद्यालय में ले लिया । मांग की गयी है कि प्रधानाचार्य के खिलाफ शिक्षा विभाग से जांच न करा कर विधिक कार्यवाही की जाए । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी ।