हरदोई– सण्डीला में फ़ेसबुक पर आपतिजनक टिप्पणी के मामले के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा कथित रूप से देश विरोधी नारेबाजी करने के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि सण्डीला में फेसबुक पर अजीत कन्नौजिया द्वारा डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद 8 जून की रात लोगों में आक्रोश फैल गया था। एक समुदाय के दर्जनों युवकों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर सुबह युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।इसी के बाद कथित रूप से देश विरोधी नारेबाजी करने का मामला मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रभारी अजीत सिंह ने इसी दौरान एक समुदाय के युवकों द्वारा देशविरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाते हुए 17 जून को जुलूस निकालकर कार्यवाही के लिए सीओ को ज्ञापन सौंपा था। पुलिस ने अजीत सिंह की तहरीर पर समुदाय के अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ देश विरोधी नारेबाजी के मामले में शनिवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।