निकाय चुनाव में प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद सत्ता के मद में चूर भाजपा प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है।ऐसे ही दो प्रत्याशियों के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मामला प्रशासन के नुमाइंदों के द्वारा दर्ज कराया गया है।
शहर कोतवाली में तैनात एसआई कय्यूम की तरफ से शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मोहल्ला चौहान थोक में सरकारी बिजली के खंभे पर सदर पालिका से भाजपा के प्रत्याशी का पोस्टर चस्पा किया गया जो आचार संहिता के उल्लंघन में आता है।इस मामले में शिवकुमार गुप्ता उर्फ टीटू,वीरेंद्र नाथ व पारुल दीक्षित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।वही बिलग्राम में उड़न दस्ता टीम के प्राभारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बिलग्राम से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।