सण्डीला इलाके में एक में ही बने दो मुर्गा फार्म में आग लग गयी। आग लगने से मुर्गा फार्म में मौजूद करीब 4 हजार मुर्गे जलकर खाक हो गए वहीं 20 बोरी दाना भी जल गया।
सण्डीला कोतवाली के अतरौली रोड पर स्थित ग्राम मुसेला में मुर्गा फार्म में अचानक आग लग गयी। यहां मुर्गा फार्म की रखवाली के फार्म के अंदर मौजूद फैज़ान साबरी और फार्म पर काम करने वाले अजय दोनों आग देखकर किसी तरह से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गयी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड ने आग पर जब तक काबू पाया तब तक 4 हजार मुर्गे 20 बोरी दाना व बर्तन आदि जलकर खाक हो गए।